Seguici
iBookstore
Android app on Google Play
Like Us
Un programma di
मौसम रिपोर्ट आकाशगंगा के उस पार से
29 January 2014

“नमस्कार, ये आकाशगंगा मौसम है"|  ये रही आपकी दैनिक मौसम की रिपोर्ट | हम ज़ोल्ट्क्स ग्रह पर इससे बेहतर मौसम की अपेक्षा नहीं कर सकते | इस समय का तापमान 50 डिग्री है | हम दिन भर नारंगी आसमान की उम्मीद कर रहे हैं और रात के दौरान मीथेन की थोड़ी बारिश होने की आशंका भी है | ऐसे अच्छे मौसम की बने रहे की संभावना काफ़ी कम है |

क्या भविष्य में मौसम रिपोर्टिंग ऐसे हो सकती है? आपने टीवी या रेडियो पर मौसम की जानकारी सुनी होगी | ये सभी जानकारी उपग्रहो की सहायता द्वारा मिलती है |  उपग्रह पृथ्वी के चारो ओर चक्कर काटते हैं और सभी प्रकार की विशेष और उपयोगी  जानकारी एकत्र करते हैं |

हम ने सौर मंडल में अंतरिक्ष यान भी भेजे हैं, जो की हमें ग्रहो और उपग्रहो की सतह की स्तिथि के बारे मे जानकारी देते हैं | जैसे की मार्स एक्सप्रेस , वर्तमान में मार्स यानी मंगल ग्रह का ब्रह्मण कर रहा है | अब खगोलविद हमारे सौर मंडल के परे दूसरी दुनिया के मौसम का नक्शा बनाना शुरू कर रहे हैं |

शक्तिशाली दूरबीनो का प्रयोग करके वैज्ञानिको ने ब्राउन ड्वॉर्फ का पहला नक्शा एक चतुर तकनीक का प्रयोग कर के तैयार करा है | इसके अलावा एक नक्शा इसकी सतह के गहरे और हल्के धब्बो का भी तैयार किया गया है | जल्द ही पृथ्वी की तरह हम यहाँ भी बादलो के बनने , विकसित होने और गायब होने की प्रक्रिया को देख पाएँगे |

कुछ खगोलविद ब्राउन ड्वॉर्फ को ' असफल स्टार" भी कहते हैं | बाकी तारो की अपेक्षा में , जैसे सूर्या की तरह ये कभी भी पर्याप्त तौर से गरम नहीं पाए गये हैं, जिससे इनमे परमाणू आग या न्यूक्लियर फ्यूषन की संभावना कम हो जाती है |

ब्राउन ड्वॉर्फ की खोज हाल ही में इसी वर्ष में हुई है | यह अल्फा सेंटारी और बर्नार्ड स्टार के बाद पृथ्वी पर तीसरे निकटतम स्टार प्रणाली का हिस्सा है | ब्राउन ड्वार्फ युवा, विशाल ग्रहों के वायुमंडल के अध्ययन के लिए, बहुत उपयोगी होते हैं |

Cool Fact

बृहस्पति का 'ग्रेट रेड स्पॉट' वास्तव में एक विशाल तूफान है जो की कम  से कम 1831 से इस ग्रह पर जारी है और आने वाली कई सदियों तक इसके बने रहने की आशंका है!

Share:

Maggiori Notizie
16 September 2020
14 September 2020
10 September 2020
3 September 2020

Foto

Il Tuo Bollettino Meteo dalla Galassia
Il Tuo Bollettino Meteo dalla Galassia

Printer-friendly

PDF File
951,7 KB